Wednesday Feb 4, 2026

2 माह से नहीं मिला मानदेय जनवरी 2025 से EPF जमा नहीं

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संगठन ने भेजा ज्ञापन

आउटसोर्स करने वाली कंपनी पर कार्रवाई की मांग

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत जिले में NHM (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) के अंतर्गत आउटसोर्स से सेवारत कर्मी बीते 2 माह से मानदेय के लिए तरस रहे हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री प्रेमबल्लभ भट्ट का कहना है कि मानदेय नहीं मिलने से NHM के 172 से अधिक कार्मिक भारी दुश्वारी झेल रहे हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संगठन का आरोप है कि न केवल मानदेय बल्कि आउटसोर्स कंपनी ने इस साल जनवरी से कर्मियों का EPF भी जमा नहीं किया गया है। जो कि श्रम कानूनों एवं सेवा शर्तों का स्पष्ट उल्लंघन है। 

CMO को ज्ञापन देते NHM कर्मी।

संगठन का आरोप है कि पूर्व में जिले के NHM आउटसोर्स कर्मियों द्वारा कंपनी को पत्र के माध्यम से EPF के लिए आग्रह किया गया। जिसके क्रम में आपके द्वारा HR सेल के जरिए आउटसोर्स कंपनी को पत्र भेजा गया था, किंतु आतिथि तक आउटसोर्स कंपनी से प्रति त्तर प्राप्त नही हुआ और नहीं HR सेल द्वारा आउटसोर्स कंपनी को पुनः अनुस्मारक पत्र प्रेषित किया।

NHM के अंतर्गत कार्यरत ये सभी कर्मचारी सीमित संसाधनों में भी स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बनकर निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। ऐसे में मानदेय एवं सामाजिक सुरक्षा से वंचित रखना न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि कर्मचारियों के मनोबल को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है। CMO  डॉ. देवेश चौहान को भेजे ज्ञापन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन लडवाल, महासचिव दिनेश थ्वाल के हस्ताक्षर हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.