टनकपुर में कांग्रेस ने निकाला शांति मार्च
BJP से जुड़े एक बड़े नेता की चर्चा के बीच पूरे मामले की निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच की मांग
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। 3 साल पूर्व हुए उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस ने अंकिता भंडारी को न्याय देने की मांग को लेकर टनकपुर में आज 28 दिसंबर को लोगों ने शांति मार्च निकाला।तुलसीराम चौराह में कैंडल जलाकर अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि दी गई। टनकपुर में निकाल विरोध जताया। पार्टी ने हत्याकांड में BJP से जुड़े एक बड़े नेता पर लग रहे आरोपों के चलते पूरे मामले की निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने अंकिता को न्याय दिलाने, CBI जांच कराने और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग उठाई।
अंकिता भंडारी मामले की CBI जांच करने तथा दोषियों को कठोर सजा देने की मांग को लेकर क्षेत्र के युवाओं ने पीलीभीत चुंगी से नगर में शांति मार्च निकाला। कैंडल जलाकर अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि दी। शांति मार्च में डॉ. मदन सिंह महर, वरिष्ठ नेता विमला सजवान, छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कोहली, दीपक बेलवाल, ललित सिंह, चेतन जोशी, विनोद ओली, वंश शर्मा, राहुल कुमार, पवन जोशी ,अमन विश्वकर्मा प्रियांशु कुमार, सुमित मौर्या आदि शामिल थे।
अंकिता भंडारी ऋषिकेश के एक रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थी। 18-19 सितंबर 2022 को गायब होने के बाद 24 सितंबर को उसका शव चीला नहर से मिला था। कोटद्वार कोर्ट ने इस साल 30 मई को मुख्य आरोपी पुलकित आर्य और उसके दो साथियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। कांग्रेस का आरोप है कि SIT जांच अधूरी है और असली दोषियों को बचाने के लिए साक्ष्य मिटाए गए हैं।

© 2026. All Rights Reserved.