चंपावत DFO कार्यालय के नजदीक है Army campus शनिवार रात गुलदार दिखने से दहशत
12 नवंबर से अब तक गुलदार चंपावत जिले के पहाड़ी हिस्सों में 2 लोगों को मौत के घाट उतार चुका है
अब तक 3 गुलदार पिंजरे में आए
1 गुलदार की आपसी संघर्ष में जान जा चुकी
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत जिले के कई पहाड़ी क्षेत्रों में गुलदार की दस्तक है। 12 नवंबर से अब तक गुलदार 2 ( 12 नवंबर मंगोली और 9 दिसंबर च्यूरानी में) लोगों को मौत के घाट उतार चुका है। और आज रात चंपावत क्षेत्र में स्थित Army campus में गुलदार नजर आया। इससे पूरा इलाका सकते में आ गया। खतरे से बचाव के लिए सभी लोगों को सुरक्षित आवास के भीतर भेज दिया गया। वन विभाग को वाकये की जानकारी दी गई है।
चंपावत वन प्रभाग के अंतर्गत बीते 2 माह में गुलदार ने 2 लोगों को मौत के घाट उतारने के अलावा कम से कम 3 लोगों को घायल किया है। इसके अलावा 15 से अधिक मवेशी जंगली जानवरों के हमले में मारे जा चुके हैं। मंगोली, ठांठा, च्यूरानी, ओखलंज, कालूखांण, भिंगराड़ा, दुधपोखरा चाय बागान क्षेत्र से लेकर पहाड़ के 10 से अधिक जंगल से लगे ग्रामीण आबादी के आसपास तेंदुए की दस्तक हो रही है। वन विभाग ने कई जगह कैमरे, पिंजरे और गश्त बढ़ाई है। अब तक 3 तेंदुए पिंजरे में कैद होने के अलावा 1 गुलदार की आपसी संघर्ष में जान भी गई है।
Army campus में तेंदुए के नजर आने की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग ने क्या कार्रवाई की है, इसका पता नहीं चल सका है। SDO सुनील कुमार का न फोन रिसीव हुआ और नहीं वाट्सएप मैसेज से विभागीय कार्रवाई की जानकारी मिल सकी। वैसे आज 27 दिसंबर को चंपावत में उत्तराखंड वन विभाग के मुखिया HoFF रंजन कुमार मिश्र का दौरा है।
© 2026. All Rights Reserved.