Wednesday Feb 4, 2026

उत्तराखंड वन विभाग के मुखिया रंजन कुमार मिश्र ने कहा-कॉर्बेट ट्रेल के बनने से इको टूरिज्म बढ़ने के साथ ही रिवर्स पलायन में मिलेगी मदद

कल चंपावत वन प्रभाग दिवस में प्रभाग दिवस में हिस्सा लेंगे

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। उत्तराखंड वन विभाग के मुखिया HoFF (हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स) रंजन कुमार मिश्र ने कहा कि मानव-वन्य जीव संघर्ष को कम से कम करने के लिए विभाग सभी संभावित कदम उठा रहा है। आज 27 दिसंबर को टनकपुर क्षेत्र के दौरे पर उन्होंने मानव-वन्य जीव संघर्ष की रोकथाम एवं अग्रि सुरक्षा के प्रचार प्रसार मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। टनकपुर ककरालीगोट के पास स्थित नंधौर अभयारण्य के स्वागत कक्ष का निरीक्षण किया। मां पूर्णागिरि के दर्शन के बाद जिम कॉर्बेट ट्रेल के अंतर्गत नेपाल सीमा से लगे चूका के इको टूरिज्म के कामों को देखा। प्रधान वन संरक्षक कल 28 दिसंबर को चंपावत वन प्रभाग दिवस में प्रभाग दिवस में हिस्सा लेंगे।

नंधौर अभयारण्य के स्वागत कक्ष का निरीक्षण करते HoFF रंजन कुमार मिश्र।

कहा कि ट्रेल के निर्माण से न केवल ये पूरा इलाका पर्यावरण व प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित करेगा, बल्कि आर्थिकी बढने से आसपास के गांवों में रिवर्स पलायन में भी मदद मिलेगी। कलढुंगा एकीकृत चौकी, शारदा कॉरिडोर के अंतर्गत निर्माणाधीन इको टूरिज्म साइट का जायजा लिया। वन विभाग के प्रमुख मिश्र ने टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बस्टिया पौधालय और मॉडल क्रू स्टेशन का मुआयना किया। कहा कि ये मॉडल क्रू स्टेशन अग्रिकाल में

जंगल की आग पर काबू करने का उत्तम मॉडल है। प्रमुख वन संरक्षक रंजन कुमार मिश्र के दौरे के दौरान कुमाऊं के मुख्य वन संरक्षक डॉ. तेजस्वी पाटिल, हल्द्वानी के DFO कुंदन कुमार, तराई पूर्वी के हिमांशु बागरी, पिथौरागढ़ के DFO आशुतोष सिंह, SDO डॉ. शालिनी जोशी, चंपावत के सुनील कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.