Wednesday Feb 4, 2026

BJP के एक बड़े नेता के नाम की चर्चा पर UKD ने चपावत में कैंडल मार्च निकाल सरकार को घेरा

देवभूमि टुडे

चंपावत। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर UKD (उत्तराखंड क्रांति दल) ने कैंडल मार्च निकाल कर विरोध जताया। आज 25 दिसंबर की शाम चंपावत में जिलाध्यक्ष दीपेश शर्मा के नेतृत्व में निकाले गए कैंडल मार्च में कार्यकर्ताओं ने VIP का नाम सार्वजनिक करने के साथ अंकिता को न्याय दिलाने की मांग की। आरोप लगाया कि हत्याकांड में BJP के एक बड़े नेता के नाम पर भी शक की सुई घूम रही है।

 

कार्यकर्ताओं ने अंकिता को इंसाफ दिलाने, निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार न्याय प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। कहा कि जब तक अंकिता को पूरा न्याय नहीं मिलता, UKD का संघर्ष जारी रहेगा। कैंडल मार्च में जिला कार्यालय महामंत्री विपिन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश जोशी, ओम प्रकाश जोशी, महामंत्री पीयूष तिवारी, पीयूष तड़ागी, अशोक शर्मा सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।

ऋषिकेश के एक होटल में रिसेप्शनिस्ट रही अंकिता भंडारी 18 सितंबर 2022 को गायब हुई थी। 24 सितंबर को अंकिता का शव चीला नहर से मिला था। कोटद्वार कोर्ट ने 30 मई 2025 को मुख्य आरोपी पुलकित आर्या और उसके दो साथियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। UKD का कहना है कि SIT जांच अधूरी है और असली दोषियों को बचाने के लिए साक्ष्य मिटाए गए हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.