Thursday Aug 20, 2026

NHM में हुई संविदा नियुक्ति को लेकर एक आवेदक ने उठाए सवाल

जांच के लिए CMO को भेजा ज्ञापन

16 पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए अक्टूबर में हुई थी चयन की प्रक्रिया

देवभूमि टुडे

चंपावत। NHM (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) के तहत हुई चयन प्रक्रिया को लेकर अंगुलियां उठी हैं। एक अभ्यर्थी ने चयन प्रक्रिया की निष्पक्षता पर

सवाल खड़े किए हैं। इसे लेकर उन्होंने CMO को पत्र लिखा है। 

NHM के 12 पदों के लिए कुल 16 रिक्तियों की इस साल सितंबर में विज्ञाप्ति निकाली गई थी। अक्टूबर में इन पदों के लिए साक्षात्कार के जरिए चयन प्रक्रिया की गई थी। और कुछ समय पूर्व परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम निकलने के बाद एक अभ्यर्थी मीनाक्षी जोशी ने चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। साथ ही उन्होंने NHM में भाई-भतीजावाद का भी इल्जाम लगाया है। आरोप लगाया कि NHM में कार्यरत एक अभ्यर्थी की पत्नी का दो पदों पर चयन किया गया है। NHM में तैनात एक अन्य कर्मी की पत्नी के भी चयन की बात उन्होंने पत्र में लिखी है।

वहीं CMO डॉ. देवेश चौहान का कहना है कि NHM के अंतर्गत की गई संविदा नियुक्ति में कोई गड़बड़ नहीं है। चयन समिति ने नियमों का पालन करते हुए योग्य और पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.