Wednesday Feb 4, 2026

चंपावत शहर के एक मकान में बने ततैयों के घोंसले को वन विभाग सहित कई महकमों के प्रयास से हटाया जा सका देवभूमि टुडे चंपावत। चंपावत शहर के एक मकान में बने ततैयों के घोंसले से उपजे खतरे से लोगों को अंतत: राहत मिल गई है। वन सहित कई विभागों के संयुक्त प्रयासों से ततैयों के घोंसले को हटाया जा सका। सभासद पूजा वर्मा ने इसे लेकर DFO को पत्र भेजा था। जिसके बाद ये कार्रवाई की गई।

चंपावत के मल्ली बाजार में अनुराग साह के मकान के बाहर कुछ माह पूर्व ततैयों का छत्ता बना था। इस छत्ते से भवन और आसपास के लोगों के यहां से गुजरने में जोखिम बना रहता था। लंबे समय तक कार्रवाई नहीं होने के बाद सभासद वर्मा ने पूरे मामले को DM के सम्मुख उठाया। DM मनीष कुमार के निर्देश पर वन विभाग व अग्नि शमन विभाग ने कार्रवाई कर ततैयों के छत्ते को नीचे से आग जला कर हटाया। इस अभियान में टीम के सम्मुख खुद को बचाने तथा देवदार की लकड़ी से निर्मित भवन को नुकसाने से बचाने की चुनौती थी। 1 नवंबर की रात को हुई ये पूरी कवायद डेढ़ घंटे तक चली। लोहाघाट वन बीट अधिकारी रोहित मेहता के नेतृत्व में अनीश, सद्दाम, लीडिंग फायरमैन भैरव पाठक, फायर सर्विस चालक नीरज जोशी, अर्जुन सैलाल, फायरमैन सचिन राणा, चंपावत नगर पालिका के आशीष धीमान और पवन पांडेय के अलावा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सनी वर्मा, नवीन वर्मा, नीरज साह, राजेंद्र वर्मा, अनुराग साह, प्रतीक साह, मुक्तेश पचौली आदि ने सहयोग किया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.