ट्रायल पर चल रही वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था के विरूद्ध व्यापारियों ने खोला मोर्चा
नारेबाजी कर SDM कार्यालय के माध्यम से DM को भेजा ज्ञापन
पुरानी व्यवस्था लागू हीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
लोहाघाट मीना बाजार चौराहे से जयंती भवन तक सुबह 8 से रात 8 बजे तक ट्रायल के तौर पर लागू है वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट में मीना बाजार चौराहे से जयंती भवन तक सुबह 8 से रात 8 बजे तक ट्रायल के तौर पर लागू वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था के खिलाफ व्यापारियों में गुस्सा है। आज 20 दिसंबर को नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष जुकरिया के नेतृत्व में व्यापारियों ने इस वन-वे व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी करते हुए SDM कार्यालय के माध्यम से DM को ज्ञापन भेजा। कहा कि जल्द पुरानी व्यवस्था लागू नहीं हुई, तो व्यापारी आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
व्यापारियों का कहना है कि 18 दिसंबर से लागू इस व्यवस्था से स्थानीय लोगों को भारी असुविधा झेलनी पड़ी है। मीना बाजार क्षेत्र का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ज्ञापन में मांग की गई है कि प्रशासन पूर्व की तरह केवल स्कूल के समय वन-वे व्यवस्था लागू करे। साथ ही सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाया जाएं और दुपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। कहा कि 3 दिन सड़क के दाईं ओर और 3 दिन बाईं ओर पार्किंग की अनुमति मिले, तो इससे यातायात सुचारू रूप से चल सकेगा। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि वन-वे व्यवस्था में बदलाव नहीं किया गया, तो वे अपना व्यापार समेटने पर मजबूर हो जाएंगे।
विरोध जताने वालों में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी, विवेक ओली, टीकादेव खर्कवाल, सतीश खर्कवाल, राजू गड़कोटी, मुकेश जोशी, कै. रघुवीर सिंह, कैलाश मेहता, कैलाश देव, विनीत सगटा, दीपक राय, अमर सिंह, गोविंद पांडेय, नवीन जोशी, गणेश जोशी, मनोज खर्कवाल, अक्षय खर्कवाल, जीवन उप्रेती, लक्की, अनंत साह, पितांबर जोशी, मनोज जोशी, दिनेश बोहरा, नारायण साह, दिनेश जोशी, हेम राय, सोनू सामंत, उमेश पांडेय, दीपक बोहरा, विमल कलौनी, आशीष ओली, चंदन सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.