पुल्ला फीडर में काम के लिए खालगड़ा के पास रखे गए इलेक्ट्रिक केबिल के 4 ड्रम 4 दिसंबर से 8 दिसंबर के बीच हुए थे चोरी
15 दिसंबर को पंचेश्वर कोतवाली में दी गई
तहरीर, 19 दिसंबर को गिरफ्तार हुए आरोपी, 20 दिसंबर को SP अजय गणपति ने किया चोरी के मामले का खुलासा
देवभूमि टुडे
चंपावत/पंचेश्वर। पुलिस और SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की टीम ने करीब 14 लाख रुपये मूल्य के इलेक्ट्रिक केबिल चोरी की घटना का पर्दाफाश किया है। वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। साथ ही चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है। आज 20 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने मीडिया कमियों के सममुख इस मामले का खुलासा किया। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हैं।
पुल्ला फीडर में काम के लिए खालगड़ा के पास सड़क किनारे रखे गए इलेक्ट्रिक केबिल के 4 ड्रम 4 दिसंबर से 8 दिसंबर के बीच चोरी हो गए थे। 15 दिसंबर को भकटा गांव के वासुदेव चिल्कोटी ने पंचेश्वर कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पंचेश्वर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की गई। SP अजय गणपति ने मामले के जल्द से जल्द अनावरण के लिए पंचेश्वर के प्रभारी निरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट, उप निरीक्षक हेमंत सिंह कठैत और SOG प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस एवं SOG की टीमों का गठन किया गया। इन पुलिस टीमों ने 30 सीसीटीवी का बारीकी से विश्वलेषण किया। सर्विलांस, चेकिंग अभियान और कई लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस को मामले का क्लू मिला। कल 19 दिसंबर को पुलिस टीम ने टनकपुर क्षेत्र में किरोड़ा पुल के पास से अभियुक्तगण शिवम कुमार (27), निशांत कुमार (21) और प्रदीप कुमार (29) निवासी ग्राम तहसील थाना रजबपुर जिला अमरोहा को गिरफ्तार किया।
आरोपियों की निशादेही पर किरोड़ा पुल के नीचे जंगल क्षेत्र में छिपाकर रखे गये चोरी के माल (इलेक्ट्रिक केबिल ड्रम/तार) को बरामद किया गया। बरामद माल करीब 1330 किलोग्राम इलेक्ट्रिक केबिल ड्रम/तार की व्यावसायिक कीमत करीब 14 लाख रुपए है।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि शिवम कुमार लोहाघाट में रहकर बिजली की लाइन बिछाने का काम करता है और शराब पीने का आदी है। निशांत कुमार अपने भाई शिवम कुमार के साथ काम करता है और प्रदीप कुमार कोचिंग सेंटर चलाता है लेकिन खास आय नहीं होने से पैसों की तंगी एवं उधारी चढ़ जाने से इन लोगों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर आपस में इलेक्ट्रिक केबिल चुराने व उसे बेचकर बांटने का प्लान तैयार किया। प्लान तैयार करने के बाद 5-6 दिसंबर की रात में अभियुक्तों ने घटना स्थल से इलेक्ट्रिक केबिल के 4 ड्रम (तार) चोरी किए। 7 दिसंबर की देर रात तार को लोहाघाट से अमरोहा के लिए चले। लेकिन टनकपुर ककरालीगेट में चेकिंग के कारण चोरी किए माल को किरोड़ा पुल के नीचे जंगल में छुपा दिया। कल 19 दिसंबर को इन 4 इलेक्ट्रिक केबिल के ड्रमोंं (तार) को ले जाने और अन्य क्षेत्र में और केबिलों की जानकारी करने तीनों अभियुक्त प्रदीप कुमार की कार से लोहाघाट की ओर आ रहे थे। तभी तीनों आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। माल बरामदगी के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 (2), 317 (2), 61 (2) की वृद्धि की है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अभियुक्तों ने इसी प्रकार की घटना अलग-अलग जगहों में करना भी बताया गया है। इस संबंध में जांच की जा रही है।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
पंचेश्वर प्रभारी निरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट, एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, रीठा साहिब के थानाध्यक्ष हेमंत सिंह कठैत, हेड कांस्टेबल पंकज कुमार, ललित कुमार, महेंद्र डंगवाल, मतलूब खान, कांस्टेबल पवन कुमार, दिलीप कुमार, नासिर हुसैन और राजकुमार।

© 2026. All Rights Reserved.