मवेशियों को रोगों से बचाव और सेहतमंद रहने के तरीके बताए
देवभूमि टुडे
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे 2 वाइब्रेंट गांवों में आयोजित पशु चिकित्सा शिविर में 47 पशुपालकों के 321 (चूका में 22 ग्रामीणों के कुल 165 पशु और सेलागाड़ में 25 ग्रामीणों के 156 पशु) मवेशियों का इलाज हुआ। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत SSB की पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के निर्देशन में पशु चिकित्सा शिविर में ग्रामीणों को मवेशियों को रोगों से बचाव और सेहतमंद रहने के तरीके बताए।
नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत हुए कार्यक्रम में पशु चिकित्साधिकारी (उप कमांडेंट) डॉ. पूजा फर्स्वान ने मवेशियों का इलाज किया। पशुओं के स्वास्थ्य की जांच के साथ ही निःशुल्क दवाइयां भी दी गईं। शिविर में ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन के स्वास्थ्य की देखभाल करना और पशुपालकों को वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक जानकारी देना था। पशु चिकित्सा शिविर का संचालन क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल अल्मोड़ा द्वारा किया गया। उनके मार्गदर्शन में गई एवं आवश्यक परामर्शदाता प्रदान किया गया। शिविर के दौरान ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, स्वच्छता, मौसमी बीमारियों से बचाव एवं पशुधन प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जागरूक किया गया।
ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी सहित अन्य ग्रामीणों ने शिविर को उपयोगी बताते हुए SSB के अधिकारियों का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम, उप कमांडेंट चंद्रशेखर सी. पाटिल, उप कमांडेंट चिकित्साधिकारी डॉ. वेदांतम मधुमिता, क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, अल्मोड़ा, प्रधान रविंद्र रावत, उप निरीक्षक रामेश्वर दयाल एवं सशस्त्र सीमा बल के बल कार्मिक मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.