उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की टनकपुर डिपो में प्रांतीय बैठक
संविदा कर्मियों के नियमितिकरण, बंद किए गए रूटों पर फिर से बसों का संचालन शुरू करने सहित कई मुद्दों पर उठाई आवाज
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने प्रदेश के बस स्टेशनों में चल रही डग्गामारी को तत्काल रोकने की मांग की। यूनियन की तृतीय चरण की टनकपुर में हुई प्रांतीय बैठक में परिवहन निगम की वर्तमान स्थिति को लेकर चर्चा की गई। वर्तमान कट ऑफ डेट की सिफारिश को दिसंबर 2018 के बजाय दिसंबर 2025 करने और परिवहन निगम में कार्यरत विशेष श्रेणी-संविदा व उपनल कर्मियों को नियमित करने के प्रस्ताव पारित किए गए।
वक्ताओं ने परिवहन निगम के निदेशक मंडल की पिछली बैठक में निगम के ढांचे में संशोधन के प्रस्तुत प्रस्ताव का विरोध करने का निर्णय लिया। इस प्रस्ताव में समूह ग के नियमित पदों को आउटसोर्स करने की सिफारिश की गई थी। इसके अतिरिक्त नई बसों की खरीद की मांग की गई।
टनकपुर वर्कशॉप में कलपुर्जो के अभाव में कई मार्गो पर बसों का संचालन नहीं हो रहा है। बंद किए गए रूटों पर फिर से बसों का संचालन शुरू करने, प्रदेश के सभी बस स्टेशन में डग्गामारी बंद करने की भी मांग की गई। टनकपुर मंडल के कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश जताया।
19 दिसंब को हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै, महांमत्री अशोक चौधरी, उपमहामंत्री एलडी पालीवाल, उपाध्यक्ष हरीश जोशी, संयुक्त मंत्री गोपेश्वर ओंकार श्रीवास्तव, क्षेत्रीय अध्यक्ष जमुना देवी, क्षेत्रीय मंत्री नीरज सिंह, शेर सिंह बिष्ट, अनुराग सिंह, अमित कपूर, विनोद पाठक, सुरेंद्र चिलवाल, भुवन रौतेला, डुंगर सिंह, प्रकाश नाथ, लईक हसन, जगदीश कुमार, नीरज बिष्ट, डिपो अध्यक्ष केपी सिंह, हरेंद्र कुमार, परमजीत सिंह, जितेंद्र कुमार, आनंद बिष्ट, मनिंदर सिंह, धीरज फर्त्याल, प्रवीन जोशी, महिपाल सिंह, रवि शर्मा, शमशेर सिंह बिष्ट, मनोज भट्ट सहित पिथौरागढ़, लोहाघाट, टनकपुर डिपो के सदस्यों ने हिस्सा लिया।
© 2026. All Rights Reserved.