Wednesday Dec 17, 2025

नेपाल के कंचनपुर महेंद्रनगर में हुए अंतरराष्ट्रीय काव्य गोष्ठी में मिला सम्मान

राजकीय हाई स्कूल छीनीगोठ के शिक्षक त्रिलोचन जोशी साहित्य-सृजन के साथ नशामुक्ति अभियान के जरिए समाज से बुराइयां दूर करने में लगे हैं

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। नेपाल के कंचनपुर महेंद्रनगर में हुए अंतरराष्ट्रीय काव्य गोष्ठी में टनकपुर के शिक्षक, कवि एवं समाजसेवी त्रिलोचन जोशी को नेपाल-भारत साहित्य गौरव सम्मान से नवाजा गया। यह कार्यक्रम मानसखंड लोक संस्कृति सम्मेलन और लिटिल बुद्धा अंतरराष्ट्रीय काव्य गोष्ठी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।

 

समारोह में नेपाल सूदूर पश्चिम प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजेंद्र रावल ने अंगवस्त्र व सम्मान–पत्र प्रदान करते हुए शिक्षक त्रिलोचन जोशी के साहित्यिक योगदान की सराहना की। राजकीय हाई स्कूल छीनीगोठ के शिक्षक त्रिलोचन जोशी साहित्य-सृजन के साथ नशामुक्ति अभियान के जरिए समाज से बुराइयां दूर करने में लगे हैं।  उनकी रचनाएं लोकभाषा, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों पर केंद्रित हैं। पूर्व में भी अनेक राष्ट्रीय मंचों पर शिक्षक जोशी को सम्मानित किया जा चुका है।

कार्यक्रम में गोकुल देउपा, हेम बाबू लेखक, रमेश पंत ‘मीत बंधु’, जगदीश ओझा, आनंदी पंत, गंगादत्त भट्ट, पीतांबर अवस्थी, महेंद्र ठकुराठी, राम रतन यादव सहित भारत-नेपाल के कई प्रतिष्ठित साहित्यकार मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2025. All Rights Reserved.