Wednesday Dec 17, 2025

उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय ने मुख्य सचिव को दिया पत्र

टनकपुर के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज और चंपावत के राजकीय पॉलिटेक्रिक में सुविधाओं के विस्तार का किया आग्रह

देवभूमि टुडे

चंपावत। उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय ने टनकपुर के एपीजे अब्दुल कलाम राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज और चंपावत के राजकीय पॉलिटेक्रिक में शैक्षणिक सुविधाओं को बढ़ाने का आग्रह किया है। इस संबंध में उन्होंने जिले के दो दिनी दौरे पर आए मुख्य सचिव आनंद वर्धन को पत्र दिया है।         पांडेय का कहना है कि आदर्श जिले चंपावत के इकलौते इंजीनियरिंग कॉलेज को शिक्षा का उत्कृष्ट मॉडल बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रयास कर रहे हैं। सीएम ने अप्रैल 2022 में टनकपुर इंजीनियरिंग कॉलेज को ट्रिपल IT (भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) बनाने की घोषणा भी की है। इस वक्त यहां की समूची व्यवस्था अस्थाई शिक्षकों से चल रही है। जिसका असर शिक्षण कार्य और छात्र संख्या पर पड़ रहा है। इस वजह से यहां AICTE (अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद) ने सीटें भी कम कर दी है। कमरों से लेकर प्रयोगशाला उपकरणों की भी कमी है। इलैक्ट्रॉनिक  उपकरण भी ठीक नहीं है। कंप्यूटर विज्ञान की पढ़ाई के लिए न तो पर्याप्त कंप्यूटर हैं और नहीं वाईफाई और सॉफ्टवेयर की सुविधा है। पुस्तकालय में भी किताबों की कमी है। कैंपस प्लेसमेंट भी नहीं हो रहा है।

इसी तरह पॉलिटेक्रिक में महज दो विषय कंप्यूटर साइंस और इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई हो रही है। विषयों की कमी से छात्रों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। दर्जा मंत्री पांडेय ने फार्मेसी, सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कैमिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एंड इलैक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, पर्यावरण इंजीनियरिंग, कृषि इंजीनियरिंग, बायोटेक्रोलॉजी, टैक्सटाइल इंजीनियिरिंग और पेट्रोलियम इंजीनियरिंग जैसे विषयों की बेहद जरूरत है। पांडेय ने कहा कि नए विषयों से शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ने के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय सहित कई अन्य लोग भी मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2025. All Rights Reserved.