Wednesday Dec 17, 2025

मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए

धार्मिक पर्यटन बढ़ाएगा रोजगार और आर्थिकी

देवभूमि टुडे

चंपावत। मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने ऐतिहासिक गोलज्यू मंदिर एवं पुरातन महत्व के बालेश्वर मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। आज 2 दिसंबर को उन्होंने प्रस्तावित गोलज्यू कॉरिडोर परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने गोलज्यू कॉरिडोर परिसर का भ्रमण कर प्रस्तावित निर्माण, सौंर्दयीकरण एवं सुगमता बढ़ाने वाले कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कॉरिडोर के विकास कार्य निर्धारित समय में पूरी गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। 

मुख्य सचिव ने कहा कि गोलज्यू मंदिर एवं बालेश्वर मंदिर दोनों हीसांस्कृतिक आस्था और लोक परंपराओं के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। इन धरोहरों के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और बेहतर सुविधाओं के विकास से चंपावत जिले में धार्मिक पर्यटन की संभावनाएं और अधिक सशक्त होंगी, जिससे स्थानीय रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी। निरीक्षण के दौरान कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, डीएम मनीष कुमार, एसपी अजय गणपति, सीडीओ डॉ. जीएस खाती, एडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट, लोनिवि के ईई एमसी पलडिय़ा सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

 

विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए पूंजीगत व्यय और मॉनिटरिंग बढ़ाएं 

चंपावत। मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने कलक्ट्रेट में जिले की सभी प्रमुख विकास योजनाओं, जिला स्तरीय नवाचारों, मुख्यमंत्री घोषणाओं, केंद्र-राज्य

व्यय और जनपदीय श्रेष्ठ प्रथाओं की समीक्षा की। उन्होंने गोलज्यू कॉरिडोर, कृषि महाविद्यालय, पैरामेडिकल कॉलेज, छमनिया स्पोर्ट्स महाविद्यालय, UUSDA पेयजल योजना, एनएच स्वॉला सुधार योजना सहित कई विकास परियोजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने पंचेश्वर में एंग्लिंग पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर साल एंगलर्स मीट आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अंडरग्राउंड विद्युतीकरण कार्यों की समीक्षा कर मेंटेनेंस हेतु एक सुव्यवस्थित दीर्घकालिक योजना तैयार करने को भी कहा। पूंजीगत व्यय बढ़ाने, कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग, वर्क प्लान के अनुरूप

गुणवत्तापूर्ण कार्य करने, जन शिकायत व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में आयुक्त दीपक रावत, डीएम मनीष कुमार, एसपी अजय गणपति, सीडीओ डॉ. जीएस खाती, एडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी, UUSDA के PM अंकित आर्य सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

कलक्ट्रेट परिसर में विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया 

चंपावत। बैठक से पूर्व मुख्य सचिव ने कलक्ट्रेट परिसर में लगे विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। जिनमें एनआरएलएम, चाय विकास बोर्ड, डेयरी,

कृषि, मत्स्य, रेशम, बागवानी, उद्योग, अक्षय ऊर्जा एवं अन्य विभाग शामिल थे। उन्होंने स्टॉलों पर प्रदर्शित नवाचार, उत्पादों और विभागीय उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की तथा विभागों को इन नवाचारों को और अधिकbविस्तार एवं प्रोत्साहन देने के निदेज़्श भी दिए। इसके बाद मुख्य सचिव ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने आदर्श चंपावत के लोगो का अनावरण भी किया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2025. All Rights Reserved.