Friday Apr 10, 2026

SSC की CGL परीक्षा पास की

कोयाटी के संदीप कुमार विदेश मंत्रालय,पम्दा के सौरभ जोशी  टैक्स असिस्टेंट और बाराकोट निवासी विमल सिंह अधिकारी का चयन रक्षा मंत्रालय के अधीन वित्तीय प्रबंधन एवं लेखांकन में ऑडिटर लेखा परीक्षक पद पर चयन हुआ

देवभूमि टुडे

चंपावत/बाराकोट/लोहाघाट। चंपावत जिले के 3 युवाओं ने SSC (कर्मचारी चयन आयोग) CGL (संयुक्त स्नातक स्तरीय) परीक्षा पास की है। इसमें 2 युवक बाराकोट और 1 युवक लोहाघाट ब्लॉक के हैं। तीनों युवाओं का चयन ASO (सहायक अनुभाग अधिकारी) के लिए हुआ है। इस कामयाबी से क्षेत्र के लोग गदगद हैं।

संदीप कुमार।

लोहाघाट ब्लॉक के कोयाटी ग्राम पंचायत के सिमाड़ गांव के  होनहार संदीप कुमार ने ASO (असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर) की परीक्षा पास की है। टैक्सी चालक पिता पुष्कर राम और गृहणी मां सरिता देवा के पुत्र विदेश मंत्रालय में अधिकारी बनेंगे। चंपावत जवाहर नवोदय विद्यालय के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक किया।  उनकी सफलता पर सामाजिक कार्यकर्ता मदन सिंह रैंसवाल, नरेश सिंह, नाथ सिंह, दीपक सिंह, मोहन सिंह, गोविंद सिंह, कमल सिंह, राजेंद्र सिंह, जोत सिंह आदि ने खुशी जताई है।

बाराकोट ब्लॉक के दो युवाओं ने यह परीक्षा पास की है। पम्दा ग्राम पंचायत के सौरभ जोशी पुत्र नवल किशोर जोशी का चयन टैक्स असिस्टेंट पद पर हुआ है। वहीं बाराकोट निवासी विमल सिंह अधिकारी पुत्र देवेंद्र सिंह अधिकारी का चयन रक्षा मंत्रालय के अधीन वित्तीय प्रबंधन एवं लेखांकन (CGDA) में ऑडिटर, लेखा परीक्षक पद पर हुआ है। दोनों युवाओं के चयन से संपूर्ण क्षेत्र में खुशी की लहर है।

लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी दोनों नवयुवकों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता संपूर्ण क्षेत्र के युवाओं को अपने अपने लक्ष्य प्राप्त करने में प्रेरणा के रूप में नई ऊर्जा का संचार करेंगी। फर्तोला के जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी, बाराकोट की मनीषा कालाकोटी, ब्लॉक प्रमुख सीमा विश्वकर्मा, पूर्व ग्राम प्रधान राजू अधिकारी, देवेंद्र सिंह अधिकारी, महेंद्र सिंह अधिकारी, संजय वर्मा, पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली, कैलाश चंद्र जोशी, नवल किशोर जोशी, नंदा बल्लभ जोशी, नमन जोशी, देवेंद्र सिंह अधिकारी, महेंद्र सिंह अधिकारी, जगदीश सिंह अधिकारी, दुर्गेश जोशी, नवीन चंद्र जोशी,रमेश चंद्र जोशी, नमन जोशी आदि ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर  परीक्षा  (SSC) द्वारा आयोजित की जाती है। जो SSC CGL (संयुक्त स्नातक स्तरीय) परीक्षा के माध्यम से विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों में भर्ती करता है।

विमल सिंह अधिकारी।
सौरभ जोशी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.