नानकमत्ता से खरीद कर लाए थे स्मैक पीने के आदी थे तीनों आरोपी
बनबसा थाने में मुकदमा दर्ज
देवभूमि टुडे
चंपावत। पुलिस ने बनबसा क्षेत्र से स्मैक (हेरोइन) संग 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ बनबसा थाने में NDPS की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक SOG ने जगबूड़ा पुल के नजदीक चेकिंग के दौरान 3 बाइक सवारों से 13.10 ग्राम स्मैक बरामद की। अमन चंद (25) निवासी भजनपुर के पास से 4.75 ग्राम, विपिन आर्या (25) निवासी वार्ड नंबर 7 बनबसा के पास से 4.83 ग्राम और दिनेश चंद (55) निवासी सैलानीगोठ टनकपुर के पास से 3.52 ग्राम स्मैक मिली। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि यह स्मैक अजय उर्फ अंकित, निवासी नानकमत्ता ऊधमसिंह नगर से खरीद कर लाए थे। बताया गया है कि तीनों आरोपी स्मैक पीने के आदी है ।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी-कर्मी:
SOG प्रभारी कमलेश भट्ट, हेड कांस्टेबल मतलूब खान, कांस्टेबल उमेश राज, ललित चौधरी, कुलदीप सिंह, सूरज कुमार, राजकुमार व कांस्टेबल नासिर।
© 2026. All Rights Reserved.