Wednesday Feb 4, 2026

शिकायतकर्ता नंदू पांडेय की मौजूदगी के बगैर ही कर दी जांच, दे दी क्लीन चिट 

पाटी के बीडीओ ने कहा कि शिकायतकर्ता के संतुष्ट नहीं होने पर दुबारा कराई जाएगी जांच 

देवभूमि टुडे 

चंपावत/पाटी। पाटी विकासखंड की एक पेयजल योजना की जांच ही सवालों के घेरे में आ गई है। ये जांच शिकायतकर्ता की मौजूदगी के बगैर ही कर दी गई। शिकायतकर्ता ने पूरी जांच पर कई सवाल उठाते हुए आज 30 नवंबर को पाटी के BDO को पत्र भेजा है। खंड विकास अधिकारी अवनीश उपाध्याय का कहना है कि शिकायतकर्ता के बिंदुओं के दृष्टिगत फिर से पेयजल योजना की जांच कराई जाएगी। 

पाटी के सांगों ग्राम पंचायत में 15वें वित्त आयोग से वर्ष 2020-21 में 1.99 लाख रुपये से बौला नौला पेयजल लाइन का निर्माण किया गया था। गांव के निवासी नंदू पांडेय ने योजना में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। 29 नवंबर को पाटी के सहायक खंड विकास अधिकारी जगदीश सिंह कार्की और लघु सिंचाई विभाग के अपर सहायक अभियंता दिवस पांडेय ने मौका मुआयना कर योजना की जांच की। जांच टीम की आख्या के मुताबिक जांच में गड़बड़ी नहीं पाई गई और योजना से पेयजल आपूर्ति हो रही थी। लेकिन इस जांच के दौरान शिकायतकर्ता मौजूद नहीं थे। 

नंदू पांडेय।

 

शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्हें जांच टीम आने की जानकारी 29 नवंबर की सुबह 9.58 बजे दी गई और वे उस समय तक अपने काम में जा चुके थे। योजना पर सवाल उठाने वाले नंदू पांडेय ने जांच पर भी सवाल उठाए हैं। इसे लेकर आज 30 नवंबर को उन्होंने जी-मेल के जरिए BDO को पत्र भेजा है। पत्र में कई बिंदु उठाते हुए उन्होंने उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है। पत्र के बाद खंड विकास अधिकारी अवनीश उपाध्याय ने कहा कि योजना को लेकर लग रहे आरोपों की दुबारा जांच कराई जाएगी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.