Friday Apr 10, 2026

चंपावत डिवीजन के अंतर्गत आने वाली सड़कों को संवारा जाएगा, 40% धन रिलीज हुआ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2024 में किया था ऐलान

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत जिले के विभिन्न दुर्घटना खतरे वाले स्थलों (डेंजर जोन) पर सड़क सुरक्षात्मक कायों के लिए शासन ने वित्तीय एवं प्रशासनिक मंजूरी दी है। प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग चंपावत के अंतर्गत आने वाले प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करने के लिए 291.44 लाख रुपये की कार्ययोजना को मंजूरी दी गई है। यह कार्य लगभग 105.01 किलोमीटर में होगा। इससे पर्वतीय मार्गों पर आवागमन सुरक्षित, सुगम और निर्बाध रूप से हो सकेगा।

 

इस काम का ऐलान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2024 में किया था। काम में तेजी के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य आकस्मिकता निधि से स्वीकृत राशि का 40% यानी 116.576 लाख की पहली किश्त रिलीज कर दी गई है। DM मनीष कुमार ने कहा कि इस निर्णय से जिले में आधारभूत संरचना के विकास को नई गति मिलेगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। उन्होंने इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए उच्च गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के विभाग को निर्देश दिए हैं। लोनिवि के अधिशासी अभियंता मोहन चंद्र पलड़िया का कहना है कि कार्य को गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा पर पूरा कर दिया जाएगा।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.