कैंची धाम के पास कल रात सड़क दुर्घटना में दो शिक्षकों सहित तीन कार्मिकों की हुई थी मौत
उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संगठन सहित कई संगठनों ने जताया शोक
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। नैनीताल-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैंची धाम के पास कल 22 नवंबर की रात हुई सड़क दुर्घटना में दो शिक्षक व एक मिनिस्ट्रियल नेता की मौत से शिक्षक एवं मिनिस्ट्रियल कार्मिक गमगीन हैं। हादसे में एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा, शिक्षक नेता नेता संजय बिष्ट और सुरेंद्र भंडारी की मौत हो गई थी। दुर्घटना में एक शिक्षक मनोज कुमार घायल भी हुए हैं।
आज 23 नवंबर को तीनों शिक्षक व कर्मचारी नेता के निधन पर शोक जताया गया। कहा कि तीनों नेता कर्मचारी एवं शिक्षक हितों के लिए समर्पित भाव से आवाज उठाते थे। इसी साल जून में चंपावत में हुए अधिवेशन में पुष्कर सिंह भैसोड़ा एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए थे। भैसोड़ा का अंतिम संस्कार आज रविवार को पनार घाट में किया गया, जहां बड़ी संख्या में कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। कहा कि सड़क हादसे में इन नेताओं का निधन कर्मचारियों के लिए अपूर्णीय क्षति है। कर्मचारी और शिक्षक संगठन ने निधन पर शोक संवेदना जताई है।

उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी, सचिव वीरेंद्र मेहता फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार, सचिव जीवन चंद्र ओली, एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के सचिव हिमांशु मुरारी, भूपेंद्र सिंह 'ताऊ', राजकीय शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह अधिकारी, सचिव प्रकाश उपाध्याय, पूर्व सचिव इंदुवर जोशी, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संगठन जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा, सचिव बंशीधर थ्वाल, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन के अध्यक्ष रमेश देव, सचिव जगदीश सिंह तड़ागी, फार्मासिस्ट संगठन के विष्णु गिरी गोस्वामी, कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष भूपेंद्र प्रकाश जोशी, सचिव अशोक सिंह फर्त्याल, वरिष्ठ शिक्षक नरेश चंद्र राय, ईश्वरी लाल शाह, ललित मोहन चतुर्वेदी, मिंटू सिंह राणा, मालविका पंत, कैलाश नाथ महंत, लोचन त्रिपाठी, कुंवर प्रथौली, रमेश चंद्र जोशी, ऋषिराज खर्कवाल, मयंक पुनेठा, नरेश राय आदि शामिल थे।
© 2025. All Rights Reserved.