Wednesday Dec 17, 2025

लोहाघाट रेंज के मंगोली में 12 नवंबर को एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार चुका था तेंदुआ 

DNA परीक्षण के लिए लैब भेजे जाएंगे नमूने  

देवभूमि टुडे 

चंपावत/लोहाघाट। मंगोली में दहशत का पर्याय बना तेंदुआ गिरफ्त में आ गया है। माना जा रहा है कि पिंजरे में फंसा तेंदुआ आदमखोर हो सकता है। तेंदुए के आदमखोर होने की पुष्टि के लिए DNA परीक्षण किया जाएगा। परीक्षण के लिए नमूने लिए गए हैं। वन विभाग के मुताबिक तेंदुआ 22 नवंबर की रात पिंजरे में फंसा। इससे पूर्व लोहाघाट क्षेत्र के च्यूरानी गांव में भी 17 नवंबर की सुबह एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ था। 

उप प्रभागीय वनाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि लोहाघाट रेंज के मंगोली क्षेत्र में जानलेवा हमला करने वाला तेंदुआ 22 नवंबर की रात पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए को आज 23 नवंबर को अल्मोड़ा रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है। 

वन विभाग ने मंगोली में तेंदुए को कैद करने के लिए 5 पिंजरे और 15 कैमरा ट्रैप लगाए गए थे। साथ ही ड्रोन के जरिए भी तेंदुए की लोकेशन ट्रेस की जा रही थी।  

मंगोली के धूरा तोक के पास 12 नवंबर को ग्राम सभा मंगोली के धूरा तोक के पास तेंदुए ने मंगोली के भुवन राम (45) पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल था।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2025. All Rights Reserved.