Wednesday Dec 17, 2025

लोहाघाट में दो दिनी जनपदीय संस्कृत प्रतियोगिता शुरू 

जीआईसी पुलहिंडोला का समूह नृत्य सबको भाया 

देवभूमि टुडे 

चंपावत/लोहाघाट। जिला  पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ने कहा संस्कृत ज्ञान की भाषा है। देववाणी को जन-जन की वाणी बनाने के लिए इसका सरलीकरण जरूरी है।  जीजीआईसी लोहाघाट में आज 21 नवंबर से दो दिनी जनपदीय संस्कृत प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर उन्होंने कहा कि संस्कृत को संवाद की भाषा बनाने के लिए सरकार ने हर जिले में एक-एक संस्कृत गांव बना नई शुरुआत की है। इससे पूर्व मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी के अलावा नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, CEO एमएस बिष्ट, BEO घनश्याम भट्ट और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य वासुदेव ओली ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 

 

समूह नृत्य में जीआईसी पुलहिंडोला, जीआईसी रीठाखाल, सरस्वती ज्ञान दीप मंदिर क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। संस्कृत वाद-विवाद प्रतियोगिता में जीआईसी रीठाखाल, योगेश जोशी मेमोरियल पब्लिक स्कूल देवीधुरा, मल्लिकार्जुन स्कूल लोहाघाट, आशुभाषण में पूजा, नवल भंडारी, श्रेया कलौनी, श्लोकोच्चारण में सचिन भट्ट, प्राची, यतिन भट्ट क्रमश:पहले  तीन स्थानों पर रहे।

जनपद संयोजक वेद प्रकाश पंत एवं भगवान जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। हरीश चंद्र कलौनी एवं प्रकाश चंद्र उपाध्याय के संचालन में हुए कार्यक्रम में खंड संयोजक राजू शंकर जोशी, कमल जोशी, गोपाल दत्त पंतोला, पंचदेव पांडेय, भगवान जोशी आदि ने सहयोग किया। निर्णायक एवं अभिलेखीकरण दल में डॉ. अवनीश शर्मा, हेम पांडेय, हरीश चंद्र कलौनी, हरिहर भट्ट, नवीन जोशी, विद्यासागर लोहनी, नरेंद्र नाथ गोस्वामी, ललित मोहन, सामश्रवा आर्य, ओम प्रकाश, बसंत बल्लभ पांडेय, दीपा पांडेय, दिनेश जोशी, प्रदीप देक, भुवन चंद्र पंत, सुभाष गोस्वामी, नीरज जोशी आदि शामिल थे। प्रतियोगिता में जिले के चारों ब्लॉकों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2025. All Rights Reserved.