Saturday Apr 4, 2026

अनंतिम सूची जारी, 7 अप्रैल तक की जा सकती हैं आपत्ति

चंपावत जिले की दूसरी नगर पंचायत पाटी के 4 वार्डों में से 1 सीट महिला व दूसरी सीट SC महिला आरक्षित

पाटी नगर पंचायत के पहले अध्यक्ष की कुर्सी अनुसूचित जाति के लिए प्रस्तावित

देवभूमि टुडे

चंपावत/पाटी। चंपावत जिले के पांचवें (पाटी नगर पंचायत) नगर निकाय के निर्वाचित बोर्ड के अगले तीन महीने में अस्तित्व में आने की संभावना है। इसके लिए तेजी से प्रक्रिया शुरू की जा रही है। पाटी नगर पंचायत अध्यक्ष के बाद अब वार्डों के आरक्षण एवं आवंटन की अनंतिम जाधिसूचना जारी की गई है।  

जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी अनंतिम अधिसूचना के मुताबिक 4 वार्डों में से 2 सीटों में आरक्ष का प्रस्ताव है। एक सीट महिला और एक सीट अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित की गई है। जबकि शेष दो सीटें अनारक्षित हैं। आरक्षण थो लेकर आपत्तियां या सुझाव 7 अप्रैल की शाम 5 बजे तक नगर पंचायत पाटी या DM कार्यालय में दी जा सकेगी।

पाटी नगर पंचायत वार्डों के आरक्षण की प्रस्तावित स्थिति:

रानीचौड़ वार्ड: महिला आरक्षित।

पूनाकोट: अनुसूचित जाति महिला।

जौलाड़ी: अनारक्षित।

न्यू कॉलोनी: अनारक्षित।

इससे पूर्व 28 मार्च को शहरी विभाग विभाग ने पाटी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी की थी। इस अधिसूचना के मुताबिक पाटी नगर पंचायत का अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति का किए जाने का प्रस्ताव है। 4 अप्रैल तक अध्यक्ष पद के आरक्षण की स्थिति पर अंतिम मोहर लग जाएगी। चंपावत जिले के पांचवें नगर निकाय और दूसरे नगर पंचायत में कुल 1984 मतदाता हैं। इस नगर पंचायत में पाटी व जौलाड़ी ग्राम पंचायत के अलावा गूम ग्राम पंचायत का एक हिस्सा शामिल है।

 

 




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.