टनकपुर के बिचई गांव के पास के जंगल की वारदात
महिला का अस्पताल में चल रहा इलाज
वन विभाग कर रहा जांच कि महिला पर हाथी ने हमला किया या दहशत से भगाने पर चोटिल हुई
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर के बिचई गांव के जंगल में चारा पत्ती और लकड़ी बीनने गई एक महिला हाथी के हमले में जख्मी हो गई। साथ गई महिलाओं के शोर-शराबे के बाद महिला किसी तरह हाथी की चंगुल से बच निकली। जानकारी लगने पर महिला को आननफानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के बाद महिला की हालत में सुधार हो रहा है।
टनकपुर के बिचई निवासी गौरी देवी (50) पत्नी लाल राम आज रविवार को तीन (गंगा देवी, धना देवी एवं पार्वंती देवी) अन्य महिलाओं के साथ शारदा रेंज के उत्तरी गुलियापानी वन क्षेत्र में चारा पत्ती/लकड़ी बीनने गई थी। इसी बीच एकाएक हाथी की दस्तक हुई और हाथी ने आननफानन में गौरी देवी पर हमला बोल दिया। साथ गई महिलाओं ने किसी तरह गौरी देवी को हाथी के चंगुल से निकाला और अस्पताल ले जाया गया। जानकारी लगने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। बताया गया कि गौरी देवी के पांव और पसली में गुम चोटे आई हैं। उप जिला अस्पताल में डॉ. ज्ञानेश्वर यादव जख्मी महिला का इलाज कर रहे हैं।
शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि घटनास्थल के निकट ही वन विभाग द्वारा प्लांटेशन का कार्य किया जा रहा है। जहां पर वन आरक्षी गोविंद सिंह कोरंगा, आरती रतूड़ी बलदेव सिंह आदि मौजूद थे शोर शराबा होने पर कर्मचारी फौरन घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि महिला पर हाथी ने हमला किया या दहशत से भगाने पर चोटिल हुई? इसकी जांच की जाएगी। अलबत्ता महिला के शरीर में कोई फैक्चर नहीं है। वन विभाग महिला का इलाज करा रही है।
© 2025. All Rights Reserved.