Wednesday Dec 17, 2025

लोहाघाट के मंगोली गांव में तेंदुए के हमले में कल हुई ग्रामीण की मौत 

जंगल गए मंगोली गांव के 45 वर्षीय भुवन राम का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ 

देवभूमि टुडे 

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट रेंज के अंतर्गत मंगोली गांव में तेंदुए के हमले में एक अधेड़ उम्र की मौत के बाद के बाद वन विभाग ने मुस्तैदी बढ़ा दी है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। शाम को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। गश्त बढ़ाने के साथ ही वन विभाग ने कैमरे और पिंजरे भी लगाए हैं। वहीं मृतक के परिजनों को मुआवजे की आंशिक राशि दी गई है। 

 

लोहाघाट क्षेत्र के मंगोली ग्राम सभा के धूरा तोक के पास तेंदुए के हमले में कल 12 नवंबर को मंगोली के भुवन राम (45) पुत्र देव राम की मौत हो गई थी। इस घटना से आसपास के इलाकों में खौफ  छाया हुआ है। दहशतजदा ग्रामीणों ने तेंदुए के खौफ  से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है। 

चंपावत के उप प्रभागीय वनाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि मुआवजे की 6 लाख रुपये की राशि में से 1.80 रुपये का अग्रिम भुगतान कर दिया गया है। तेंदुए को ट्रैक करने के लिए विभाग की 5 टीमें गश्त कर रही हैं। वन्य जंतु विभाग से अनुमति के बाद 3 पिंजरे लगाए गए हैं। 20 कैमरे लगाए गए। साथ ही ग्रामीणों को जागरूक भी किया जा रहा है। 

ये सावधानियां बरतें

ग्रामीण अकेले घास या लकड़ी के लिए जंगल ना जाएं। 

महिलाएं घास आदि के लिए झुंड में ही जाएं। 

शाम के बाद घरों से बाहर न जाएं, अगर जरूरत हो तो समूह में जाएं। 

जंगल में बच्चों को बिल्कुल भी न ले जाएं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2025. All Rights Reserved.