Saturday Sep 19, 2026

लोक संस्कृति का ध्वजवाहक है खालगढ़ा महोत्सव: जिला पंचायत सदस्य अनीता प्रथोली 
तीन दिनी गुमदेश क्षेत्र के खालगढ़ा महोत्सव का श्रीगणेश किया 
देवभूमि टुडे 
चंपावत/गुमदेश। नेपाल सीमा से लगे गुमदेश क्षेत्र के खालगढ़ा में शोभायात्रा के साथ तीन दिवसीय सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव का श्रीगणेश हो गया। उद्घाटन आज 12 नवंबर को जिला पंचायत सदस्य अनीता प्रथोली ने रिबन काटकर किया। उन्होंने कहा कि महोत्सव सीमावर्ती क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत बनाने के साथ क्षेत्रीय प्रतिभाओं को निखारने में भी मदद करेगा।
 

महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहन शोभायात्रा में हिस्सा लिया। यात्रा खालगढ़ा से भगवती मंदिर होते हुए महोत्सव स्थल तक पहुंची। शोभा यात्रा के
आगे छोलिया नृत्य करतब दिखाते हुए चल रहे थे, जबकि पीछे-पीछे महिलाएं मंगल गीतों का गायन कर रही थी। महोत्सव समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी दत्त भट्ट ने अतिथियों का स्वागत किया। संजय पांडेय के संचालन में हुए कार्यक्रम में शिक्षाविद माधो सिंह अधिकारी, मोहित पांडेय, दीपक जोशी, सरिता अधिकारी, मदन कलौनी, चांद बोरा, मोहित पाठक, सतीश चिलकोटी, लक्की सिंह, हीरा सिंह, उमेश पांडेय, डुंगर सिंह प्रथोली, कुंवर सिंह, अमर सिंह, हयात सिंह, तुला राम, भुवन पांडेय, कमल प्रथोली, हरीश रावत, किशन रावत आदि मौजूद थे।
 






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.