Friday Mar 27, 2026

बाराकोट के लड़ीधूरा मां भगवती मंदिर में सुंदरकांड पाठ,  और भंडारा भी होगा

लगातार 17वें साल हो रहा है आयोजन

देवभूमि टुडे

चंपावत/बाराकोट। बाराकोट के लड़ीधूरा मां भगवती मंदिर में कल 27 मार्च को रामनवमी के अवसर पर 108 कन्याओं का पूजन किया जाएगा। ये परंपरा मंदिर में बीते 17 वर्षों से चल रही है।

 

लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने बताया कि वर्ष 2010 से हर साल क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए मां भगवती के सभी 108 रूपों को प्रसन्न करने के उद्देश्य से वृहद स्तर पर कन्या पूजन किया जाता है। जिसमें क्षेत्र की सभी ग्राम सभाओं से भगवती स्वरूपा कन्याओं को आमंत्रित किया जाता है। सुबह 10:00 बजे से सुंदरकांड पाठ, दोपहर 12:30 बजे कन्या पूजन और 1:00 से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कन्या पूजन में आमंत्रित कन्याओं को लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच पूर्व की तरह ही पठन-पाठन सामग्री वितरित करेगा।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.