Friday Apr 10, 2026

बाराकोट के लड़ीधूरा मंदिर में रामनवमी पर सुंदरकांड पाठ एवं कन्या पूजन के साथ भंडारा हुआ

देवभूमि टुडे

चंपावत/बाराकोट। बाराकोट के विख्यात लड़ीधूरा मंदिर में आज 26 मार्च को रामनवमी पर सुंदरकांड पाठ एवं 108 कन्याओं के पूजन के साथ भंडारा हुआ। सुबह से ही लड़ीधूरा मां भगवती मंदिर में कन्या पूजन में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था। गणेश पूजन के साथ सुंदरकांड का पाठ हुआ। 

लड़ीधूरा में कन्या पूजन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम।

बाद में 108 कन्याओं का पूजन कर कन्या पूजन कर मां भगवती से क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। कन्या पूजन के बाद सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कन्या पूजन के लिए ग्राम सभा काकड़, पम्दा, बाराकोट, खोलासुनार, फरतोला, तड़ाग, संतोला, झिरकुनी, बरदाखान से भगवती स्वरूप कन्याओं को आमंत्रित किया गया था। आयोजन में जगदीश सिंह अधिकारी, रमेश चंद्र जोशी, प्रकाश सिंह अधिकारी, रिंकू वर्मा, प्रदीप सिंह ढेक, राजेंद्र सिंह अधिकारी, गोविंद सिंह अधिकारी, सूरज सिंह अधिकारी, भुवन सिंह अधिकारी, नैंन सिंह अधिकारी, शंकर सिंह अधिकारी, शिवराज सिंह अधिकारी, संजय अधिकारी, पवन सिंह अधिकारी, दिव्यांशु अधिकारी,मंजू अधिकारी, कविता बोहरा ने सहयोग किया। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने सभी सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया। मंदिर में वैदिक पूजन संजय जोशी एवं कैलाश चौबे ने कराया। रमेश जोशी एवं जगदीश सिंह अधिकारी मुख्य यजमान थे। भंडारे का संपूर्ण व्यय दिल्ली में रहने वाले पम्दा गांव के योगेंद्र प्रसाद जोशी ने उठाया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.