एकल अभियान आचार्य अभ्यास वर्ग शुरू…10 दिन तक चलेगा

क्षेत्र पंचायत प्रशासक विनीता फर्त्याल और विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने किया शुभारंभ
मुख्य वक्ता गिरीश सोराडी ने दी एकल अभियान की जानकारी
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत अंचल का 10 दिवसीय एकल अभियान आचार्य अभ्यास वर्ग शुरू हुआ। चंपावत के मादली सरस्वती शिशु मंदिर मादली मे आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बाराकोट क्षेत्र पंचायत की प्रशासक विनीता फर्त्याल और विधायक प्रतिनिधि अंचल संरक्षक प्रकाश तिवारी ने किया।
एडवोकेट शंकर दत पांडेय की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता गिरीश सोराडी ने एकल अभियान की सिलसिलेवार जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में एक शिक्षक द्वारा संचालित इन विद्यालयों का मुख्य उद्देश्य हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आचार्यों के आवश्यक कौशल और ज्ञान को बढ़ाने के साथ विद्यालयों के संचालन में मददगार है। यह शिक्षा प्रणाली पंचमुखी शिक्षा (शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास, जागरूकता और संस्कारों) को शामिल करती है, जो आचार्यों को बच्चों के समग्र विकास में मदद करती है।
कार्यक्रम में नगर संघ चालक बची सिंह पुजारी, मणिप्रभा तिवारी, अंचल उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र तिवारी, खेल प्रभारी मुकुल किरन, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष मोहित पांडे, नगर मंडल मंत्री पुष्पा ओझा, नगर विस्तारक अनिकेत, भैरव सिंह कार्की ने विचार रखे। प्रशिक्षक पूजा महर, चंपावत के अंचल अभियान प्रमुख उमेश भट्ट, अंचल कार्यालय प्रमुख रेणुका, अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षक लक्ष्मी, प्रशिक्षक कमला, शिवानी, उषा, किरन एवं आचार्य मौजूद थे। 10 दिवसीय एकल अभियान आचार्य अभ्यास वर्ग 22 अप्रैल तक चलेगा।

error: Content is protected !!