
सीडीओ डॉ. खाती ने दिलाई अध्यक्ष अधिकारी, उपाध्यक्ष विश्वकर्मा और अन्य सदस्यों को शपथ
मॉडल जिला बनाने के लिए एक टीम की तरह करेंगे काम: अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी
देवभूमि टुडे
चंपावत। नव निर्वाचित जिला पंचायत प्रतिनिधियों ने आज 1 सितंबर को शपथ ली। चंपावत जीजीआईसी सभागार में भाजपा नेता मोहित पाठक के संचालन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती ने जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा और अन्य सदस्यों को शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय और भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत ने जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी का माल्यार्पण किया। जबकि नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम पांडेय ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा का माल्यार्पण किया।
अध्यक्ष अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चंपावत जिले को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य किया जाएगा। जिले को मॉडल जिला बनाने के लिए जिला पंचायत के सभी सदस्य एक टीम के तौर पर काम करेंगे। जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता में रहेगा। अधिकारी ने कहा कि जनता से किए गए सभी वादों को पूरे किया जाएगा। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के अलावा सदस्य योगेश जोशी योगी, मनीषा कालाकोटी, अशोक सिंह, आशा अधिकारी, सोनू बोहरा, निर्मला महराना, सरस्वती चंद, हिमानी बोहरा, कृष्णानंद जोशी, शैलेश जोशी, पुष्कर राम, सुनीता जोशी और अनीता प्रथौली ने शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह में विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश सुनाया। जिसमें कहा गया कि विकास की प्रकिया को आगे बढ़ाने, सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाएंगे। समारोह को दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत, वरिष्ठ नेता एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। जिला पंचायत की पहली बोर्ड बैठक 6 सितंबर को होगी।
मौजूद रहे ये लोग:
चंपावत की ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, बाराकोटा की सीमा आर्या, लोहाघाट के प्रमुख महेंद्र ढेक, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सतीश पांडेय, दुग्ध संघ अध्यक्ष पार्वती जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, प्रकाश बिनवाल, पूर्व जिला पंचायत सचिन जोशी, सुंदर बोहरा, गुमान सिंह, राजू अधिकारी, राजेंद्र लडवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता, AMA कमलेश बिष्ट आदि।


