नन्हीं खिलाड़ी अनामिका को बड़ा मुकाम…मिला तीलू रौतेली पुरस्कार

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया पुरस्कार
15 वर्षीय अनामिका बिष्ट को 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि के अलावा प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न दिया गया
पुलिस परिवार के लिए गर्व का पल अनामिका की कामयाबी: SP अजय गणपति
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट की नन्हीं कराटे खिलाड़ी अनामिका बिष्ट को तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार से नवाजा गया। देहरादून में 4 सितंबर को 15 साल की अनामिका को यह पुरकार खेल मंत्री रेखा आर्य की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया। 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि के अलावा प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। अनामिका को 2024-25 के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।
लोहाघाट विकासखंड के चौमेल (वल्सो) की 15 वर्षीय अनामिका बिष्ट ने नन्हीं उम्र से ही कराटे में खास पहचान बनाई है। दीपक सिंह अधिकारी से प्रशिक्षण लेने वाली अनामिका ने इसी साल जुलाई में हुई दक्षिण एशिया कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। पंचेश्वर कोतवाली में हेड कांस्टेबल पिता हरीश सिंह बिष्ट और गृहणी मां मीनाक्षी बिष्ट की बेटी अनामिका का कहना है कि यह पुरस्कार उन्हें आगे बढ़ने और अधिक मेहनत के लिए प्रेरित करेगा। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने चंपावत जिला पुलिस की ओर से अनामिका और उनके पिता हरीश सिंह बिष्ट व पूरे परिवार को बधाई देते हुए पुलिस के लिए गर्व का पल बताया है।

पिता हरीश सिंह बिष्ट के साथ अनामिका।
error: Content is protected !!