
बुराइयों से दूर रखने में शिक्षकों का मार्गदर्शन अमूल्य
नशा हटाओ जीवन बचाओ अभियान के संयोजक सामश्रवा आर्य ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
देवभूमि टुडे
चंपावत। विश्व शिक्षक दिवस पर आज 5 अक्टूबर को गोरलचौड़ मैदान में नशा हटाओ जीवन बचाओ अभियान के संयोजक व सिप्टी के प्रवक्ता सामश्रवा आर्य ने ‘ज्ञान, संस्कार एवं मार्गदर्शन के संवाहक शिक्षक’ विषय पर बाल जागरूकता की। बताया कि हर साल पांच अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। जिसकी शुरुआत UNESCO ने वर्ष 1994 से की थी। जिसका उद्देश्य शिक्षकों के योगदान को सम्मान देना और शिक्षा के क्षेत्र में उनकी भूमिका को याद रखना है। कहा कि शिक्षकों का सही मार्गदर्शन ही हमें चोरी, नशाखोरी, अपराध, हिंसा, व्यभिचार, दुराचार सहित तमाम बुराइयों से बचाकर उज्ज्वल भविष्य तय करेगा। बाद में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में मनोज सिंह, संदीप महर, पीयूष सिंह, नीरज, यश कुमार, हिमांशु, आशीष, चंद्रा और सूरज आदि बच्चे शामिल थे।


