लगातार दूसरी बार महिला आरक्षण…जताया विरोध

पाटी की सांगो ग्राम प्रधान व बांसवाड़ी BDC सीट लगातार दूसरी बार महिला आरक्षित
देवभूमि टुडे
चंपावत/पाटी। पाटी क्षेत्र पंचायत की सांगो ग्राम प्रधान एवं बांसवाड़ी क्षेत्र पंचायत सीट को आरक्षण से बाहर करने का आग्रह किया गया है। इसे लेकर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक जोशी ने पाटी के खंड विकास अधिकारी को पत्र भेजा है।
जोशी का कहना है कि 2019 के पंचायती चुनाव में भी ये दोनों सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित थी और इस बार भी इन सीटों को इस श्रेणी के लिए आरक्षित किया गया है। क्षेत्र के विकास और जनसंख्या प्रतिनिधित्व के नजरिए से न्याय संगत नहीं है। उन्होंने दोनों सीटों को आरक्षण के दायरे से बाहर रखने अथवा महिला आरक्षण के स्थान पर दूसरी श्रेणी के आरक्षण का आग्रह किया है।

दीपक जोशी।
error: Content is protected !!