Wednesday Feb 4, 2026

मुंडन की निविदा जितेंद्र सिंह के नाम

बिजली व्यवस्था और टिनशेड की निविदा हरिद्वार की कंपनी के नाम

जिला पंचायत अध्यक्ष की स्वीकृति के बाद फायनल होगी निविदा

देवभूमि टुडे

चंपावत। मां पूर्णागिरि धाम के 27 फरवरी से शुरू होने वाले मेले के लिए बाल मुंडन से जिला पंचायत को एक साल में 1.32 करोड़ रुपये मिलेंगे। बाल मुंडन की निविदा (E TENDERING) जितेंद्र सिंह के नाम निकली। निविदा 27 फरवरी से शुरू होने वाले सरकारी मेले से वर्ष 2027 का मेला शुरू होने से एक दिन पहले तक की अवधि के लिए है। पिछले साल मुंडन से पंचायत को करीब 80 लाख रुपये मिले थे।

 

मां पूर्णागिरि देवी।

वहीं इससे पूर्व 29 जनवरी को हुई E TENDERING में बिजली व्यवस्था और टिनशेड की निविदा हुई। ककरालीगेट से मुख्य मंदिर तक बिजली व्यवस्था की निविदा हरिद्वार की नरेंद्र इलेक्ट्रिक कंपनी और मेला क्षेत्र में आवास व कार्यालयों के लिए बनने वाले टिनशेड की निविदा हरिद्वार के शारदा टैंट हाउस के नाम रही।

जिला पंचायत के प्रशासनिक अधिकारी विजय उप्रेती ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी की स्वीकृति के बाद निविदा फायनल होगी। निविदा प्रक्रिया के लिए गठित कमेटी में जिला पंचायत के AMA कमलेश सिंह बिष्ट, वित्तीय परामर्शदाता हिमांशु मठपाल, इंजीनियर अनिल रावत के अलावा सहायक कोषाधिकारी शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.