Wednesday Sep 16, 2026

चंपावत जिला पंचायत के सदस्य कृष्णानंद जोशी के पिता उदय राज जोशी का 86 साल की उम्र में निधन

पिछले कुछ समय से बीमार थे बुजुर्ग जोशी

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत शक्तिपुरबुंगा के जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद जोशी के पिता और चंपावत दुग्धसंघ सहकारी संघ लिमिटेड की अध्यक्ष पार्वती जोशी के ससुर उदय राज जोशी का निधन हो गया। पिछले कुछ समय से अस्वस्थ 86 वर्षीय जोशी अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। आज पूर्वाह्न स्थानीय शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हो गया। चित्ता को मुखाग्नि उनके पुत्र रमेश जोशी और कृष्णानंद जोशी ने दी। निधन पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने शोक जताया है।

उदय राज जोशी। (फाइल फोटो)

जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत, महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, CM कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केएस ब्रजवाल, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, मुकेश महराना, KMVN के निदेशक रोहित बिष्ट, वरिष्ठ नेता एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, पूर्व चेयरमैन सुनील साह, राज्य आंदोलनकारी हरगोविंद बोहरा, मंदीप ढेक, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिनवाल  सहित तमाम लोगों ने श्रद्वांजलि अर्पित की।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.