Wednesday Oct 21, 2026

पूर्णागिरी के अखंड धूनी स्थल में  13 अक्टूबर से शुरू श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का

पारायण पूरा हुआ, आज होगा भंडारा

पूर्णागिरी में कुमांऊनी भाषा में हुई कथा में उमड़े श्रद्धालु

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरि धाम। पूर्णागिरी धाम के अखंड धूनी स्थल में कुमाऊंनी भाषा में तृतीय नवरात्र से शुरू श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का पारायण नवमी को पूरा हुआ। बाद में हवन एवं यज्ञ किया गया। व्यास पंडित गिरीशानंद शास्त्री महाराज ने 7 दिन तक पारायण किया। उन्होंने श्रीमद्भागवत महापुराण कथा को गृहस्थ जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का सरल माध्यम बताया।

पूर्णागिरी धाम में यज्ञ हवन एवं कन्या पूजन।

ग्राम प्रधान पंकज तिवारी ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा में मातृशक्ति सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। पूर्णागिरी मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि आज 20 अक्टूबर को भंडारा होगा। यज्ञ हवन में मुख्य यजमान पंडित कमलापति पांडेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। पंडित मोहन पांडेय, पंडित नेत्रबल्लभ तिवारी, प्रकाश पाण्डेय, मनोज पांडेय, रमेश तिवारी, पूरन तिवारी, कुल पुरोहित पप्पू कुलेठा, छवि पाण्डेय, दयानंद पाण्डेय, सोनू पाण्डेय, रोहित मिश्रा, प्रकाश उप्रेती, पीतांबर तिवारी, मनोज तिवारी, मंदिर समिति के पदाधिकारी, महेश तिवारी, महेश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने एक सप्ताह तक कथा का अमृतपान किया।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.