Sunday May 24, 2026

अलबत्ता जलकुनिया स्रोत से हो रहे लीकेज से सप्लाई की गति में आ रही कमी

पूर्णागिरी मंदिर समिति ने लीकेज की मरम्मत करने का आग्रह किया

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरी धाम। पूर्णागिरी धाम के मुख्य मंदिर के पास काली मंदिर में पेयजल सुचारू है। ये कहना है मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी का। अलबत्ता उन्होंने कहा कि पेयजल निगम की योजना में जलकुनिया के स्रोत से हो रहे लीकेज से सप्लाई की गति कम है। इस लीकेज को दुरस्त करने का उन्होंने आग्रह किया है।

 

इन दिनों मां पूर्णागिरी धाम का सरकारी मेला चल रहा है। 27 फरवरी से शुरू मां पूर्णागिरी धाम के मेले में अब तक करीब 20 लाख श्रद्धालु देवी दर्शन कर चुके हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी का कहना है कि बीते 12 दिनों से मुख्य मंदिर के पास काली मंदिर क्षेत्र में पेयजल सप्लाई की गति कम है। उनका कहना है कि यद्यपि काली मंदिर पानी क्षेत्र में पानी सुचारू है, मगर जलकुनिया के स्रोत में लीकेज से पानी की गति धीमी हो रही है। उन्होंने पेयजल निगम से जलकुनिया के स्रोत में लीकेज को दूर करने का आग्रह किया है।

पंडित किशन तिवारी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.