सिद्धमोड़ से मुख्य मंदिर तक 8 दिनों से पेयजल किल्लत से श्रद्धालुओं और कारोबारियों को दुश्वारी
बंद जलकुनिया पेयजल योजना को जल्द सुचारू करने की मांग की
देवभूमि टुडे
चंपावत/पूर्णागिरी धाम। मां पूर्णागिरी धाम क्षेत्र के कुछ हिस्सों में पेयजल की किल्लत है। इसके चलते श्रद्धालुओं और कारोबारियों को दुश्वारी हो रही है। क्षेत्र के लोगों ने जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है।
पूर्णागिरी के पुजारी और सामाजिक कार्यकर्ता पंडित राजू तिवारी ने बताया कि पूर्णागिरी धाम में सिद्धमोड़ से मुख्य मंदिर तक बीते 8 दिनों से पेयजल आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित है। इससे दुकानदारों और श्रद्धालुओं को दुश्वारी हो रही है। जल संस्थान ने जल्द आपूर्ति सुचारू करने का भरोसा दिलाया है।
इससे पूर्व मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने भी प्रशासन को ज्ञापन भेज जलकुनिया पेयजल योजना बंद होने से पेयजल आपूर्ति में व्यवधान की बात कही थी। उन्होंने क्षतिग्रस्त योजना को जल्द दुरुस्त करवाने का आग्रह किया था। लेकिन अभी तक योजना की मरम्मत नहीं हो सकी है। वहीं जल निगम के अधिकारियों का कहना है कि बरसात के चलते योजना को नुकसान हुआ है। इसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।
© 2026. All Rights Reserved.