Tuesday Oct 27, 2026

वोटिंग शुरू, 1 घंटे में 36 लोगों ने वोट डाले

मां पूर्णागिरि मंदिर समिति के 4 पदों के लिए 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 422 मतदाता

देवभूमि टुडे/राजू तिवारी

चंपावत/पूर्णागिरी धाम। सुविख्यात शक्तिपीठ मां पूर्णागिरी मंदिर की समिति के लिए मतदान शुरू हो गया है। भैरव मंदिर क्षेत्र के पास सेलागाड़ जमरानी के प्राथमिक स्कूल भवन में बने मतदान केंद्र में 27 अक्टूबर की सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई। 1 घंटे में 36 लोगों ने वोट डाले। तिवारी और पांडेय समुदाय के कुल 422 मतदाता 4 पदों के लिए मैदान में उतरे 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

पूर्णागिरी क्षेत्र में चुनाव के लिए तैनात पुलिस बल।

चुनाव अधिकारी पूरन चंद्र तिवारी, ग्राम प्रधान पंकज तिवारी व मनोज पांडेय की देखरेख में हो रहे चुनाव में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण वोटिंग के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। ठुलीगाड़ पुलिस चौकी प्रभारी हरीश पुरी के नेतृत्व में सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। अध्यक्ष पद पर सबसे ज्यादा 4 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि शेष 3 (उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष) पदों पर सीधा मुकाबला है।

इन 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा:

अध्यक्ष: किशन तिवारी, भुवन चंद्र पांडेय, नीरज पांडेय एवं प्रकाश पांडेय।

उपाध्यक्ष: नंदा बल्लभ तिवारी एवं संजू पांडेय।

सचिव: सुरेश तिवारी व गिरीश चंद्र पांडेय।

कोषाध्यक्ष: कैलाश पांडेय व गिरीश चंद्र तिवारी।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.