सीमा बंद होने से 3 मार्च से सिद्धबाबा धाम के दर्शन नहीं कर पा रहे हैं श्रद्धालु, आवाजाही और व्यापारिक गतिविधियों पर भी ब्रेक
आज 5 मार्च की मध्य रात्रि के बाद खुलेगी नेपाल से लगी बनबसा-टनकपुर की सीमा
देवभूमि टुडे
चंपावत/बनबसा/टनकपुर। आज 5 मार्च को नेपाल में प्रतिनिधि सभा की 275 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। चुनावों के मद्देनजर 3 मार्च की मध्यरात्रि से भारत-नेपाल सीमा सील है। आज 5 मार्च की मध्य रात्रि तक सीमा सील रहेगी। SSB और अन्य सुरक्षा एजेंसियां चंपावत जिले के बनबसा और टनकपुर की नेपाल से लगी सीमा पर मुस्तैद हैं।

सीमा के सील होने से दोनों तरफ से लोगों की आवाजाही बंद है। इस वजह से कारोबार और अन्य गतिविधियां भी बंद हैं। यहां तक कि तीर्थ यात्री नेपाल के ब्रहमदेव मंडी के सिद्ध बाबा धाम के दर्शन भी नहीं कर पा रहे हैं। DM मनीष कुमार का कहना है कि आज 5 मार्च की मध्य रात्रि के बाद सीमा खोल दी जाएगी और आवाजाही सुचारू हो सकेगी।
© 2026. All Rights Reserved.