Tuesday Feb 24, 2026

पुलहिंडोला में क्षेत्रवासियों से संघ कार्य में सक्रिय सहयोग करने का आग्रह  किया

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर गुमदेश क्षेत्र के पुलहिंडोला में आज 23 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन हुआ। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में कार्यक्रम स्थल तक शोभायात्रा निकाली। आशीष प्रताप की अध्यक्षता में मुख्य वक्ता विभाग कार्यवाह शंकर ने क्षेत्रवासियों से संघ कार्य में सक्रिय सहयोग करने का आग्रह किया। परिवार को एकजुट और मजबूत रखने के महत्व पर प्रकाश डाला।

 

विशिष्ट अतिथि एकल अभियान की अभियान प्रमुख निशा महिलाओं को जागरूक होने का आह्वान किया। रानी लक्ष्मीबाई की तरह साहसी व स्वाभिमानी बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में देवेंद्र पाटनी, लक्ष्मण बोहरा, हरीश पंत, मोहित पाठक, रवि पाटनी, विकास पाटनी, जगन्नाथ पाटनी, डूंगर प्रथोली, महेंद्र बोहरा, बसंत भट्ट, योगेश भंडारी, योगेश भट्ट, आन सिंह, गोविंद जोशी, सुरेश सोराडी , रमेश तिवारी, गिरीश तिवारी, भीम पंत, अंजली सामंत, नेहा धौनी, अनीता, नीलम मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.