11 नवंबर को भैय्या दूज का नहीं है अवकाश
शासन ने छुट्टी का किया खंडन
देवभूमि टुडे
चंपावत/देहरादून। भैय्या दूज का अवकाश नहीं होगा। इसे लेकर एक FAKE (फर्जी) आदेश जारी होने से भ्रम की स्थिति पैदा हुई। नकली आदेश सार्वजनिक होने के बाद शासन ने साफ किया कि भैय्या दूज (11 नवंबर) को अवकाश संबंधी आदेश जारी नहीं किया। शासन के सचिव राजेंद्र कुमार ने 9 नवंबर को जारी पत्र में साफ किया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित आदेश कूटरचित और निराधार है।


शासन के पत्र के मुताबिक सामान्य प्रशासन विभाग की 17 अक्टूबर की अधिसूचना संख्या 1457 के माध्यम से 19 अक्टूबर को महानवमी का अवकाश घोषित किया गया था। इसी अधिसूचना में फेरबदल कर 11 नवंबर को भैय्या दूज के अवकाश का फर्जी आदेश सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए फर्जी आदेश का खंडन किया है। साथ ही उ्होंने आम लोगों से अपील की है कि अवकाश संबंधी जानकारी के लिए शासन की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और फर्जी आदेश को आगे साझा न करें।
© 2026. All Rights Reserved.