मध्यरात्रि में खरही से लधौनधूरा शिव मंदिर तक भगवान शिव, पार्वती एवं गणेश की शोभायात्रा निकाली गई
देवभूमि टुडे/दीपक शर्मा
चंपावत/भिंगराड़ा। खरही और लधौनधूरा मंदिर के दो दिनी मेले का डोला विश्राम के साथ समापन हो गया है। कल 23 नवंबर की मध्यरात्रि में खरही से लधौनधूरा शिव मंदिर तक भगवान शिव, पार्वती एवं गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा आज 24 नवंबर की सुबह लधौनधूरा मंदिर पहुंची। लधौनधूरा मंदिर में पुजारी देवकीनंदन शर्मा ने शिव डोले की पूजा-अर्चना करवाई।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। 10 किमी की शोभायात्रा खड़ी चढ़ाई और चांदनी की रोशनी से घने जंगलों से होकर गुजरी। शोभा यात्रा ने मार्ग पर द्यारडॉली और मजरका में विश्राम किया। शिव डोले के आगे बिरगुल गांव के महराना छड़ीदार और खरही गांव के अनुसूचित जाति के लोगों के नेतृत्व में हाथों में डंडे और लोहे छड़ी लेकर शिव डोले की शोभायात्रा की सुरक्षा में चल रहे थे। यात्रा मार्ग पर गोली और बिरगुल के युवाओं ने भंडारे की व्यवस्था की थी।








खरही मेला कमेटी अध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और लधौनधुरा मेला कमेटी अध्यक्ष कैलाश सिंह महराना, दीवान सिंह, दर्जा राज्यमंत्री मुकेश महराना, शिवराज सिंह, बीडीसी सदस्य कमला भट्ट, रमेश शर्मा, दलीप सिंह, मदन सिंह, दुर्गानाथ, शिवराज बिष्ट, पूर्णानंद शर्मा, बिरगुल ग्राम प्रधान कुलदीप महराना, अशोक बिष्ट, अमर सिंह, देवी दत्त, प्रकाश बोहरा, मिडिया प्रभारी दीपक शर्मा, खुशाल सिंह, सोबन सिंह, शिवराज सिंह, कमल सिंह, बंटी महराना, दलीप सिंह, महेश सिंह महराना ,पान सिंह आदि ने आयोजन में सहयोग किया।
© 2026. All Rights Reserved.