Thursday Aug 27, 2026

टनकपुर के SDO मयंक भट्ट लोहाघाट भेजे गए

हल्द्वानी आरडीएसएस के एई बृजवाल टनकपुर के नए एसडीओ

वर्षों बाद चंपावत डिवीजन के सभी तीनों उप खंडों में हुई अधिकारियों की तैनाती

देवभूमि टुडे

चंपावत। यूपीसीएल (उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के चंपावत डिवीजन में वर्षों बाद सभी तीनों उप खंडों में अधिकारियों के पद भरे गए हैं। अब चंपावत डिवीजन में चंपावत, लोहाघाट और टनकपुर तीनों स्थानों पर उपखंड अधिकारियों की तैनाती हो गई है।

 

यूपीसीएल के चंपावत डिवीजन के अधिशासी अभियंता विजय कुमार सकारिया ने बताया कि टनकपुर के उप खंड अभियंता मयंक भट्ट को टनकपुर से लोहाघाट स्थानांतरित किया गया है। वहीं हल्द्वानी आरडीएसएस (पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना) के सहायक अभियंता महेंद्र सिंह बृजवाल को टनकपुर का नया उप खंड अभियंता बनाया गया है। दोनों अधिकरियों ने अपने नए कार्यक्षेत्र में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अलबत्ता चंपावत के उप खंड अभियंता संजय भंडारी के कार्यक्षेत्र में कोई बदलाव नहीं किया गया है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.