Sunday Jun 28, 2026

कुमाऊं का पहला जिला है चंपावत, जहां CCU में मिलेगी MRI की सुविधा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल करेंगे लोकार्पण

देवभूमि टुडे

चंपावत। इंतजार खत्म। चंपावत जिले में MRI (मैग्रेटिक रेजोनेंस इमेजिंग) मशीन की सुविधा मिलेगी। कुमाऊं का पहला जनपद है चंपावत, जहां के ccu (क्रिटिकल केयर यूनिट) में MRI मशीन का संचालन होगा। MRI मशीन का संचालन कल 29 जून से शुरू होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 29 जून को MRI मशीन का लोकार्पण करेंगे।

जिला अस्पताल परिसर से करीब 300 मीटर की दूरी पर निर्माणाधीन CCU भवन में यह मशीन लगी है। प्रदेश के अन्य सीसीयू में CT स्कैन मशीन लगी है, लेकिन चंपावत के जिला अस्पताल में दो साल पहले से सीटी स्कैन मशीन की सुविधा होने से DM ने चंपावत के CCU में MRI के प्रयास किए थे। अप्रैल माह में MRI मशीन इंस्टॉल की जा चुकी है। मशीन लगाने वाली कंपनी ने ट्रायल भी पूरा करा लिया है। साथ ही प्रशिक्षण भी दिया चुका है। 2 तकनीशियन भी रखे गए हैं। MRI मशीन का संचालन शुरू होने से चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के लोगों को सबसे ज्यादा लाभ होगा। इन दो जिलों के लोगों को हल्द्वानी, बरेली या अन्य जगह नहीं जाना होगा।

 

इसलिए होता है MRI:

तरि का उपयोग शरीर के अंदरूनी अंगों, मांसपेशियों, हड्डियों और ऊतकों की स्पष्ट और विस्तृत तस्वीरें प्राप्त करने के लिए किया जाता है। इसमें हानिकारक विकिरण के बजाय शक्तिशाली चुंबकीय क्षेत्रों और रेडियो तरंगों का उपयोग किया जाता है। ये जांच मुख्य रूप से मस्तिष्क के ट्यूमर, रीढ़ की हड्डी की समस्याओं, जोड़ों के दर्द, आंतरिक अंगों में चोट या बीमारी का सही-सही पता लगाने के लिए किया जाता है।

20 करोड़ से बना है CCU का बहुमंजिला भवन:

चंपावत में 50 शैय्याओं वाले CCU भवन का निर्माण 20.22 करोड़ रुपये से निष्प्रयोज्य रोजिन फैक्टरी परिसर में कराया गया है। कार्यदाई एजेंसी ब्रिडकुल का कहना है कि सिविल वर्क तकरीबन पूरा कराया जा चुका है। अलबत्ता ccu में लिफ्ट सहित कुछ अन्य काम बाद में जोड़े गए हैं। इस काम को इस साल 13 जनवरी को कराने का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रणकोची मंदिर के दौरे के दौरान ऐलान किया था। ग्रामीण निर्माण विभाग इस काम को करा रहा है।

CCU भवन।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.