बनबसा के पास स्कूटी दुर्घटना में टनकपुर के वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र देवा के हाथ और पसली में आईं चोटें
खटीमा के निजी अस्पताल में हो रही सर्जरी
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर/खटीमा। टनकपुर के वरिष्ठ पत्रकार एवं सीजेडपीए (चंपावत जिला पत्रकार एसोसिएशन) के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र देवा बनबसा के पास फागपुर में स्कूटी दुघर्टना में घायल हो गए। हादसे में उनके बाए हाथ और पसली में चोटें आई है। उनका खटीमा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक 20 अक्टूबर को बनबसा से टनकपुर लौटते वक्त वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र देवा की स्कूटी रपट गई। टनकपुर-बनबसा के बीच फागपुर के पास स्कूटी हादसे में वे बुरी तरह चोटिल हो गए। उनके बाए हाथ और बाई पसली में चोट लगी है। टनकपुर में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। 26 अक्टूबर को खटीमा के एक निजी अस्पताल में देवेंद्र देवा की हाथ की सर्जरी हुई। ऑपरेशन के बगा उनकी स्थिति में सुधार है। कल 29 अक्टूबर को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा।
© 2026. All Rights Reserved.