SSB की पंचम वाहिनी द्वारा पूर्णागिरी धाम के सेलागाड़ में आयोजित 15 दिवसीय सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण संपन्न
कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने वालीं 21 महिला प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र दिए
देवभूमि टुडे
चंपावत/पूर्णागिरी धाम। कोटकेंद्री (पूर्णागिरी धाम) ग्राम पंचायत के सेलागाड़ में 15 दिवसीय सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज 9 अक्टूबर को समापन हुआ। पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने प्रशिक्षण को स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए मददगार बताया। उन्होंने प्रशिक्षण में अर्जित ज्ञान का उपयोग कर अपनी क्षमताओं को विस्तार देने की अपील की। कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम, ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने वालीं सभी 21 महिला प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र दिए।

नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत SSB (सशस्त्र सीमा बल) की पंचम वाहिनी चंपावत द्वारा महिला जनजाति सेवा समिति खटीमा के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण में सिलाई और कढ़ाई की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक महिला जनजाति सेवा समिति खटीमा से आई सरिता ने 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में दी गई बारीकियों और प्रशिक्षुओं की प्रगति की जानकारी दी। कई प्रशिक्षणार्थियों ने भी अपने अनुभवों को सांझा किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंचम वाहिनी के कमांडेंट (चिकित्सा) डॉ. विशाल बरनवाल, ठुलीगाड़ समवाय प्रभारी केएच मेघा चंद्रा, पंडित कमलापति पांडेय, महिला जनजाति सेवा समिति खटीमा की अध्यक्ष गंगा राणा, सचिव सुरेश सिंह, पंचम वाहिनी के ASI संजीत सिंह के अलावा स्थानीय लोग मौजूद थे।

© 2026. All Rights Reserved.