स्थाई नियुक्ति सहित कई मांगों को लेकर 21 मई से क्रमिक अनशन पर हैं रोडवेज के संविदा और विशेष श्रेणी कर्मी
अन्य कई कर्मचारी संगठनों व जन प्रतिनिधियों का भी समर्थन
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। स्थाई नियुक्ति की मांग को लेकर रोडवेज के संविदा और विशेष श्रेणी कर्मियों का क्रमिक अनशन आज 26 मई को छठें दिन भी जारी रहा। नियमितीकरण में संशोधन कर कट ऑफ डेट 2026 एवं विशेष श्रेणी कार्मिकों को नियमावली शामिल कर नियमित नियुक्ति देने की मांग की गई है। प्रशासन की ओर से मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का भरोसा मिला, लेकिन कर्मचारी नहीं माने। कर्मियों ने कहा कि मांग पूरी होने तक एकजुटता के साथ आंदोलन जारी रहेगा।
संविदा और विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश भट्ट ने कहा कि 29 मई को धरना स्थल से तहसील तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया जाएगा। रोडवेज के संविदा और विशेष श्रेणी कर्मचारी नियमित नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलित हैं। जिसे अन्य कई कर्मचारी संगठनों व जन प्रतिनिधियों का भी समर्थन मिल रहा है। धरना-प्रदर्शन में क्रमवार प्रदेश के हर डिपो के कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं। सचिन प्रकाश, रमेश कुमार, आंनद पुजारी, सुनील कलौनी, दिनेश लाल के साथ ही संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रुद्रपुर डिपो के राजेश यादव, पिथौरागढ़ डिपो के दीपक सिंह अधिकारी, काठगोदाम डिपो के मनोज सिंह जीना, गिरीश चंद्र थ्वाल व नरेंद्र सिंह जीना, काशीपुर डिपो के भूपेंद्र सिंह आदि कर्मचारी शामिल थे। पूर्व सभासद व राज्य आंदोलनकारी गंगागिरी गोस्वामी, परिचालक गौरव शर्मा ने भी धरना स्थल में आकर आंदोलन का समर्थन दिया।
© 2026. All Rights Reserved.