खेतीखान उप केंद्र के सब स्टेशन ऑपरेटर जीवन बिष्ट को काम के दौरान लगा झटका
इलाज के बाद हालत में हो रहा सुधार
देवभूमि टुडे
चंपावत/खेतीखान। ऊर्जा निगम के खेतीखान उपकेंद्र के एक कर्मी को काम के दौरान बिजली का झटका लग गया। झटके से जख्मी विद्युत कर्मी का चंपावत के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।


UPCL के चंपावत उपखंड अभियंता संजय भंडारी ने बताया कि खेतीखान उप केंद्र के SSO (सब स्टेशन ऑपरेटर) जीवन बिष्ट (53) आज 15 जून की शाम को सब स्टेशन में काम के दौरान एकाएक झटका लग गया। आनन-फानन में उन्हें चंपावत जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. हीरा सिंह ह्यांकी ने बताया कि जीवन बिष्ट का इलाज चल रहा है। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार है।
© 2026. All Rights Reserved.