Wednesday Aug 5, 2026

साहित्यिक सांस्कृतिक चेतना मंच के अध्यक्ष डॉ. तिलकराज जोशी की पुस्तक का चंपावत के शिवा रेजीडेंसी में होगा विमोचन

देवभूमि टुडे

चंपावत। साहित्यिक सांस्कृतिक चेतना मंच के अध्यक्ष डॉ. तिलकराज जोशी की पुस्तक 'स्मृति के झरोखे से' पुस्तक का आज 31 मई को विमोचन किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शिवा रेजीडेंसी में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक का विमोचन किया जाएगा।

पुस्तक का कवर पेज।

सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. तिलकराज जोशी सेवानिवृत्ति के बाद से पिछले दो दशक से साहित्य साधना में रत हैं। वे अब तक 21 पुस्तकें लिख चुके हैं। 'स्मृति के झरोखे से' उनकी 22वीं पुस्तक है। कविता संग्रह, काव्य संग्रह, कहानी संग्रह, खंड काव्य, भक्ति साहित्य, उपन्यासिका, शोध ग्रंथ, समीक्षा के अलावा कई पुस्तकों का संपादन कर चुके हैं। साथ ही साहित्यिक सांस्कृतिक चेतना मंच के माध्यम से नियमित रूप से क्षेत्र के नवोदित कवियों एवं साहित्यकारों को प्रतिभा प्रदर्शन का मौका मिल रहा है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.