नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने साहित्यिक सांस्कृतिक चेतना मंच के
अध्यक्ष डॉ. तिलकराज जोशी की पुस्तक का किया विमोचन
सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. तिलकराज जोशी अब तक लिख चुके हैं 23 पुस्तकें
देवभूमि टुडे
चंपावत। साहित्यिक सांस्कृतिक चेतना मंच के अध्यक्ष डॉ. तिलकराज जोशी की पुस्तक 'स्मृति के झरोखे से' का विमोचन हुआ। शिवा रेजीडेंसी में शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव अशोक जुकरिया की अध्यक्षता में आज 31 मई को आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, विशिष्ट अतिथि अल्मोड़ा के निर्मल पंत एवं दिनेश पांडेय ने पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रधानाचार्य रहे डॉ. तिलकराज जोशी सेवानिवृत्ति के बाद से पिछले दो दशक से साहित्य साधना में रत हैं। वे अब तक 23 पुस्तकें लिख चुके हैं। 'स्मृति के झरोखे से' पुस्तक की समीक्षा के बाद सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. भुवन चंद्र जोशी, डॉ. सरोज यादव और बंशीधर फुलारा ने कहा कि पुस्तक ज्ञानवर्धक और प्रेरक है। समाज और साहित्य के लिए यह पुस्तक न केवल उम्दा भाषा, सरल शैली का नायब उदाहरण है, बल्कि सकारात्मक संदेश और सीख देती है।




कविता संग्रह, काव्य संग्रह, कहानी संग्रह, खंड काव्य, भक्ति साहित्य, उपन्यासिका, शोध ग्रंथ, समीक्षा के अलावा कई पुस्तकों का संपादन कर चुके हैं। साथ ही साहित्यिक सांस्कृतिक चेतना मंच के माध्यम से नियमित रूप से क्षेत्र के नवोदित कवियों एवं साहित्यकारों को प्रतिभा प्रदर्शन का मौका मिल रहा है। डॉ. स्वाति जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, डॉ. किशोर चंद्र जोशी, डॉ. दिनेश व्यास, डॉ. वंदना चंद, डॉ. सीमा नेगी, प्रकाश जोशी शूल, विजय जोशी, नागेंद्र चौहान, कैलाश चंद्र जोशी, नाथूराम राय, सपना भंडारी, नवीन पंत, सतीश चंद्र पांडे, महेंद्र प्रताप जोशी, चंपा जोशी, पवन पांडेय, नीरज जोशी, दीपा पांडेय, नीरज कांडपाल, कोमल जोशी, भारत जोशी, हिमानी जोशी, वत्सला चौहान आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.